Tuesday, December 11, 2018

ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखिये घर बैठे यहाँ से:-

    विकास कार्यों के लिए सभी ग्राम पंचायतों को शासन से अनुदान प्राप्त होता है। जिसका ग्राम सभा में अनुमोदन के पश्चात् अलग – अलग कार्यों में खर्च किया जाता है। अगर आप ये जानना चाहते है कि आपके ग्राम पंचायत में किस काम के लिए कितना पैसा आया ? किस काम में कितना खर्च किया गया है ? तो बहुत आसानी से घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है। तो चलिए इस पोस्ट में आपको बताते है कि ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण कैसे चेक करते है ?
ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्यों का विवरण और खर्च की जानकारी ऑनलाइन हो जाने के कारण अब कोई भी घर बैठे सारी डिटेल देख सकता है। पिछले पोस्ट में भी हमने ये महत्वपूर्ण जानकारी पोस्ट किये थे। अगर आपने नहीं पढ़ा है तो एक बार जरूर पढ़िये –

ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण हम PlanPlus और nrega दोनों में चेक कर सकते है। ये दोनों शासकीय वेबसाइट है जिसमें खर्चे का विवरण उपलब्ध है। हम अपने मोबाइल और कंप्यूटर दोनों से चेक कर सकते है। इस पोस्ट में आपको मोबाइल से खर्चे का विवरण देखने का तरीका बताऊंगा। कंप्यूटर पर देखने के लिए भी इसी प्रोसेस को फॉलो करना हो। 
PlanPlus में ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण कैसे देखें ?
सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन कीजिये और सर्च कीजिये  www.planningonline.gov.in या आप सीधे यहाँ से भी वेबसाइट ओपन कर सकते है। 

वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखने के लिए आपको CITIZEN SECTION में Approved Action Plan Report पर जाना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है
gram-panchayat-expenses
इसके बाद प्लान ईयर सेलेक्ट करना है। जैसे आपको जिस वर्ष का खर्चे का विवरण देखना हो उसे सेलेक्ट कीजिये और GET REPORT ऑप्शन पर जाइये –
gram-panchayat-expenses
अब सभी राज्यों की सूची आ जायेगा। आपको यहाँ अपना राज्य सर्च करना है और उसके सामने ग्राम पंचायत की संख्या पर टैप करना है। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –
gram-panchayat-expenses
फिर सभी जिलों और ब्लॉक की सूची ओपन होगा। यहाँ अपना जिला और ब्लॉक सर्च करना है। फिर ब्लॉक के सामने ग्राम पंचायत की संख्या पर टैप कीजिये –
gram-panchayat-expenses
अब उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट आएगा। आपको जिस ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखना हो उसके सामने टोटल प्लान सेक्शन में View ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
gram-panchayat-expenses
इसके बाद उस ग्राम पंचायत का पूरा ब्यौरा ओपन हो जायेगा। ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखने के लिए section-4 में जाना है। यहाँ किस कार्य के लिए कितना खर्च हुआ है उसका पूरा विवरण आप देख सकते है –
gram-panchayat-expenses
ये तो हुआ planplus वेबसाइट पर खर्चे का विवरण देखने की जानकारी। चलिए अब mgnrega के तहत होने वाले खर्चे का विवरण कैसे देखना है इसकी जानकारी प्रदान करते है। 
NREGA में ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण कैसे देखें ?
इसके लिए सबसे पहले गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करके www.nrega.nic.in सर्च कीजिये या यहाँ से भी डायरेक्ट वेबसाइट ओपन कर सकते है –
वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद Reports for MIS ऑप्शन पर जाना है। जैसे आपको नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
ग्राम-पंचायत-के-खर्चे-का-विवरण
इसके बाद सबसे पहले Reports Year सेलेक्ट करना है। फिर R7 Financial Progress ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये। उसके नीचे Financial Statement ऑप्शन पर जाना है। पूरी स्टेप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते है –
अब सभी राज्यों की सूची आ जायेगा। यहाँ अपना राज्य सेलेक्ट कीजिये –
फिर उस राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की सूची आ जायेगा। यहाँ अपना जिला चुनिये –
अगले स्टेप में उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की सूची आ जायेगा। यहाँ अपना ब्लॉक चुनिये –
इसके बाद उस ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट आएगा। ग्राम पंचायत के नाम के सामने On Unskilled Wage के ऑप्शन के नीचे संख्या को सेलेक्ट कीजिये। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
फिर उस ग्राम पंचायत में mgnrega के अंतर्गत हुए सभी कार्यों की लिस्ट आएगा। अब उस कार्य का खर्च विवरण देखने के लिए मस्टर रोल नंबर पर टैप कीजिये। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –
इसके बाद उस कार्य के लिए किसको कितना पैसा दिया गया है, उसका पूरा विवरण ओपन हो जायेगा। नीचे स्क्रीनशॉट में भी आप देख सकते है –
इसी तरह ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखने के लिए अन्य सभी कार्यों का मस्टर रोल नंबर चेक कर सकते है। और पता कर सकते है कि आपके ग्राम पंचायत में क्या – क्या कार्य हुए है और उन कार्यों पर कितना खर्च आया है।
इस पोस्ट में आपको बताया कि ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन चेक कैसे करते है। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या आपके मन में कोई सवाल हो तो निचे कमेंट बॉक्स में लिखिए। आपको बहुत जल्द रिप्लाई करेंगे। 


ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन घर बैठे ऑनलाइन देखने की जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है। इस साइट पर ऐसे ही उपयोगी जानकारी शेयर किया जाता है।

No comments:

Post a Comment