Monday, February 25, 2019

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीय भी शामिल


दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 32 छक्के जड़े हैं। डिविलियर्स आईसीसी वर्ल्ड कप 2015 में टीम के कप्तान थे। उन्होंने एक मैच में 16 छक्के लगाकर सबको चौंका दिया था। ऐसा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी थे। एबी ने कुल 148 छक्के लगाए हैं। इनमें से 36 विश्व कप के मैचों में लगे।
Former Australia captain Ricky Ponting (Getty Images)
ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग इस फेहरिस्त में 31 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पोंटिंग ने विश्व कप के कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की सफलता के पीछे पोंटिंग का बड़ा हाथ था। उन्होंने वनडे में 13704 रन बनाए और 162 छक्के लगाए।
Chris Gayle (Getty Images)
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम विश्व कप में 29 छक्के दर्ज हैं। जमैका के इस बाए हाथ के बल्लेबाज ने लंबे-लंबे छक्कों का रिकॉर्ड बनाया। क्रिस गेल ने वनडे में एक पारी में 16 छक्के लगाकर रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स की बराबरी की थी। वनडे में गेल 229 छक्के लगा चुके हैं।
Herschelle Gibbs.jpg
दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स के नाम वर्ल्ड कप में 28 छक्के दर्ज हैं। हर्शल गिब्स को एक समय सबसे तूफानी बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने वनडे में 128 छक्के लगाए हैं।
Sachin Tendulkar and Team India after Winning 2011 ODI World Cup.jpg
इस लिस्ट में अगला नंबर भारत के सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का है। यह दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में 27 छक्के जड़ चुके हैं। वनडे में सचिन ने 195 और जयसूर्या ने 270 छक्के हैं। विश्व कप में वह सचिन के बराबर 27 छक्के लगा चुके थे।