Saturday, January 5, 2019

रेसिपी : मीठे में बनाएं छेना पोड़ा, याद रहेगा लाजवाब स्वाद


chhena poda
हमारा देश विविधताओं का देश है। यहां इतने प्रांत, भाषाएं और खानपान हैं कि सबके बारे में जानना संभव नहीं है। आज हम आपके लिए मीठे में ओडिशा की बेहद खास रेसिपी छेना पोड़ा लेकर आए हैं। इसे भगवान जगन्नाथ का प्रसाद भी कहा जाता है। इसका सारा स्वाद इसे पकाने यानी बेक करने पर ही निर्भर करता है।
सामग्री
1 1/2 लीटर दूध
60 ग्राम चीनी
3 टेबलस्पून चीनी
2 टेबलस्पून देसी घी
2 टेबलस्पून बारीक कटे काजू
2 टेबलस्पून बारीक कटे बादाम
2 टेबलस्पून नींबू का रस/विनेगर
1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
250 ग्राम नमक
विधि
छेना पोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें। जब इसमें उबाल आ जाए तो दूध में विनेगर या नींबू का रस डालकर कड़छी ले चलाते हुए मिलाएं। 4-5 मिनट तक तेज आंच पर उबालने के बाद दूध फट जाएगा और छेना बन जाएगा।
एक बड़े बर्तन पर सूती का कपड़ा रखें और इसमें फटा दूध डालकर छान लें, ताकि छेना को अलग किया जा सके। छेने को एक बर्तन में निकाल लें। फिर इसमें सूजी, चीनी, सारे ड्राईफ्रूट, इलायची पाउडर और एक चम्मच देसी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। चम्मच से चलाते हुए फेंटने के बाद छेने को हथेलियों से मिक्स करें। अगर छेना ज्यादा गर्म है तो इसमें 1-2 चम्मच पानी डालकर मैश करें।
ध्यान रखें, छेना पोड़ा बनाने के लिए छेने का टेक्सचर थोड़ा चिपचिपा और गीला होना चाहिए। अगर छेने का मिश्रण ऐसा नहीं रहेगा तो छेना पोड़ा अच्छा नहीं बनेगा। छेने को 8-10 मिनट के लिए ऐसे ही बर्तन में छोड़ दें।
इसके बाद कड़ाही में नमक डालकर मीडियम आंच पर रखें। नमक पर बड़ा कटोरे या बर्तन में ढक्कन लगाकर प्रीहीट करें। 8-10 मिनट का समय काफी है। एक छोटे बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लें। चिकनाई लगे हुए बर्तन में तैयार छेना पेस्ट डालकर चम्मच से समतल कर लें। अब प्रीहीट वाले बर्तन का ढक्कन हटाकर इसके अंदर छोटा बर्तन रख दें। ढक्कन लगाकर 35-40 मिनट तक धीमी आंच पर बेक करें या पकने दें।
तय समय बाद बर्तन को कड़ाही से हटा लें और ठंडा होने दें। ढक्कन हटाकर छेना पोड़ा को किनारे से छुड़ाकर एक प्लेट पर पलट लें। ओडिशा का छेना पोड़ा तैयार है। इसे कटे हुए ड्राई फ्रूट के साथ सजाकर केक की तरह काटकर परोस सकती हैं।

No comments:

Post a Comment